UTTAR PRADESH NEWS : यूपी में योगी सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पांच आईएएस अफसरों के अलावा चार पीसीसी का भी तबादला किया गया है। इनमें देवी प्रसाद को पाल को चित्रकूट का सीडीओ बनाया गया है।
KANPUR NEWS : सीएम सामूहिक विवाह योजना के आयोजन की फजीहत
सरकार विद्यार्थियों में 21वीं सदी के कौशल विकसित करने के लिए प्रयासरतः CM
यूपी सरकार ने शनिवार को पांच आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण एवं निदेशक रेशम से विशेष सचिव उद्योग और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इंवेस्ट यूपी बनाया गया है। राजेश कुमार का चित्रकूट सीडीओ के पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, देवी प्रसाद पाल उप सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट बनाए गए हैं। टीके शिबु विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा को विशेष सचिव उद्यान, विभागाध्यक्ष खाद प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। Five IAS officers transferred
प्रशासनिक अफसरों की मेहनत से बची सीएम सामूहिक विवाह योजना के आयोजन की लाज
देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव रेशम के साथ निदेशक रेशम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अधिकारियों में सौरभ कुमार पांडेय उपजिलाधिकारी संभल से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संभल, अजय कुमार त्रिपाठी उप निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय से अपर नगर आयुक्त शाहजहांपुर, पूनम निगम अपर आयुक्त कानपुर मंडल से उप सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज और सुशीला संबद्ध राजस्व परिषद से अपर आयुक्त कानपुर मंडल बनाई गई हैं। PCS officers transferred

