Accident on Yamuna Expressway: : मथुरा में मंगलवार सुबह 4 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई।
KIT में आक्रोशित छात्रों का जमकर हंगामा, तोड़फोड़, कॉलेज के निदेशक से धक्कामुक्की
हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि भास्कर रिपोर्टर जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें बसों में मानव अंग फंसे दिखाई दिए। सीएम योगी रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है।
हादसे में अब तक 66 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, एक चश्मदीद ने बताया कि 20 एम्बुलेंस से 150 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर थी।
DM चंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक, हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 पर हुआ। DM और SSP सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, NHAI और SDRF के लोग आग बुझाने में लगे हैं।
बताया जा रहा है कि Yamuna Expressway पर अचानक घना कोहरा दिखा। इस दौरान एक बस ने अपनी रफ्तार धीमी की। तभी पीछे से आ रही दूसरी बस उससे टकरा गई। देखते ही देखते सभी वाहन टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने बताया कि गाड़ियां आपस में टकराईं तो ऐसा लगा जैसे बम फटा हो। तेज धमाके हुए। गांव के लोग आनन-फानन में पहुंचे।

