Kanpur News : लगातार बढ़ रही सर्दी के बीच बुधवार रात DM JP Singh रैन बसेरों का हाल जानने निकले। सबसे पहले भैरव घाट स्थित रैन बसेरा पहुंचे। यहां की हालत देख पूरी सच्चाई सामने आ गई।
UP WEATHER NEWS : पाकिस्तान से आ रहीं सर्द हवाओं से गलन बढ़ी
सर्दी लगातार बढ़ रही है और रैन बसेरा में न तो कंबल दिया जा रहा है और न ही रजाई। केयरटेकर राम बाबू तो उपस्थित मिला लेकिन सुविधाएं नजर नहीं आईं। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यहां रुकने के लिए खुद का कंबल लेकर आना पड़ता है। अभिलेखों की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इस रैन बसेरे की सुविधाओं का निरीक्षण अब तक किसी भी अधिकारी की ओर से नहीं किया गया है।
रैन बसेरे के कमरों में गंदगी मिली और शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब मिली। केयरटेकर ने बताया कि यहां किसी स्वीपर की तैनाती नहीं है, जिससे नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। प्रकाश व्यवस्था भी न के बराबर था और कमरों में अंधेरा पसरा हुआ था। रैन बसेरे की क्षमता 50 लोगों की है, लेकिन समुचित इंतजाम न होने के कारण यहां ठहरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने 24 घंटे के अंदर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, रजाई-कंबल की उपलब्धता सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
यहां से डीएम परमट स्थित रैन बसेरा पहुंचे। जहां स्थिति संतोषजनक मिली। निरीक्षण में 18 लोग ठहरे मिले। अलाव जलता हुआ मिला। रैन बसेरे की कुल क्षमता 20 लोगों की है।

