Kanpur News : शहर में संचालित बिरहाना रोड स्थित मां लक्ष्मी फार्मा, मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स और कल्याणपुर के मेसर्स एएस फार्मास्यूटिकल फार्म के लाइसेंस गुरुवार को औषधि विभाग ने निरस्त कर दिए। Kanpur News
Kanpur Good News : बच्चों की डिमांड डीएम ने की पूरी
तीनों फार्मा पर मानक पूरे न करने, अवैध व नशीली दवाओं की खरीद व ब्रिकी का आरोप है। तीनों फार्मा पर विभाग ने एफआरआई भी दर्ज कराई है।
UP WEATHER NEWS : पाकिस्तान से आ रहीं सर्द हवाओं से गलन बढ़ी
औषधि निरीक्षक ओमपाल के मुताबिक बिरहाना रोड के नील वाली गली स्थित श्री लक्ष्मी फार्मा पर पंजाब की पुलिस ने अक्टूबर माह में नशीली दवाएं बेचने की शिकायत पर कानपुर नगर व देहात के औषधि विभाग के निरीक्षकों के साथ छापेमारी की थी, तब यहां पर पांच लाख रुपये की नकली दवाएं, नकली दवाओं के रैपर, उनके बॉक्स मिले थे, दवाओं के रैपर पर बैच नंबर, एक्सपायरी तिथि व एमआरपी डालने के लिए एक मिनी पोर्टेबल प्रिंटर बरामद हुआ था। इसके अलावा खाली बॉक्स, लेबल भी मिले और 25 लाख रुपये की नकद बरामद हुए थे, जिसकी जानकारी मांगने पर मौके पर मौजूद व्यक्ति जानकारी नहीं दे सके थे।
सावधान; आप जो चना खा रहे वह ओरामाइन डाई से रंगा हो सकता है
Accident on Yamuna Expressway : मथुरा में 4 जिंदा जले:66 को अस्पताल भेजा
नवबंर माह में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ.रोशन जैकब ने खुद औचक निरीक्षण कर बिरहाना रोड स्थित अग्रवाल ब्रदर्स फर्म उसके दो गोदामों, मेडिसिना व मसाइको फर्म पर छापा मारा था। जांच के दौरान अग्रवाल ब्रदर्स के संचालक विनोद अग्रवाल और उनके बेटे शिवम अग्रवाल दवाओं की खरीद-बिक्री संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। फर्म में लगे कंप्यूटरों को भी हटा दिया गया था। वहीं, दोनों फर्मों के कोपरगंज स्थित गोदामों पर छापा मारा था। यहां बड़ी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप व ट्रॉमाडॉल टैबलेट बरामद हुई थी। इनकी खरीद-बिक्री का भी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। एक्सपायर्ड दवाएं भी मिली थी। वहीं, कल्यानपुर के मेसर्स एएस फार्मास्यूटिकल में छापेमारी के दौरान कोडीन युक्त सिरप, नशीली, नकली व एक्सपायर्ड दवाएं मिली थी, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच के बाद तीनों फार्मों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।

