UTTAR PRADESH NEWS : लखनऊ से आज़मगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार पिता और पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
ठंड-शीतलहर का कहर, 2 की मौत, 40 जिलों में कोहरा
सेमरी (सुलतानपुर) में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक भयानक सड़क दुर्घटना में आजमगढ़ निवासी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जान चली गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जयसिंहपुर के सेमरी के निकट हुई, जब लखनऊ से आजमगढ़ जा रही एक तेज रफ्तार कार पहले से खड़ी एक खराब ट्रक में जा घुसी।
पुलिस के अनुसार, ट्रक का एक्सल टूट जाने के कारण वह एक्सप्रेसवे पर खड़ा था। घटना के आधे घंटे बाद, घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में टकरा गई। इस दुर्घटना में आजमगढ़ के सरायमीर निवासी हरिवंश और उनके बेटे सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, इसी जिले के ठेकमा शम्मोपुर के अजय ने भी इस दुर्घटना में दम तोड़ दिया।
CM योगी का 4-ई मॉडल लगाएगा सड़क हादसों पर लगाम
CM योगी ने गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण किया
Epstein Sex Scandal: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन
घायलों में से छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय दृश्यता बहुत कम थी, जिससे कार चालक को ट्रक को देख पाने में कठिनाई हुई। स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवारों को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

