KANPUR BIG NEWS : शासन ने ठंड का अलर्ट तो जारी कर दिया है, लेकिन नगर निगम के रैन बसेरे में काफी अव्यवस्थाएं हैं। डीएम के आदेश पर एसडीएम और एसीएम अफसरों की गठित टीम की जांच में शेल्टर होम की पोल खुल गई। अफसरों ने नगर निगम और तहसीलों में बने रैन बसेरों का निरीक्षण किया।
ठंड-शीतलहर का कहर, 2 की मौत, 40 जिलों में कोहरा
नगर निगम के 31 रैन बसरे के हालात यह थे कि कई में फटे गद्दे तो कहीं पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं मिला। अफसरों ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इस संबंध में डीएम ने नगर आयुक्त को लेटर लिखा है कि रैन बसेरों के निरीक्षण में शासन के सभी मानकों का पालन नहीं हो रहा है। शासन के निर्देशों का अनुपालन किये जाने के साथ ही संबंधित अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। KANPUR NEWS
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार,तीन की मौत
रैन बसेरे में शासन के अनुरूप आदेश का पालन हो रहा है या नहीं, इसको लेकर डीएम ने सभी SDM और एसीएम को निरीक्षण का आदेश दिया था। इसमें नगर निगम की 3, बिल्हौर में तीन, नर्वल में दो और घाटमपुर तहसील में दो रैन बसेरे हैं।
अफसरों को निरीक्षण में नगर निगम के कई शेल्टर होम्स में मूल.भूत सुविधायें, संसाधन मानक के अनुसार नहीं पाये गये है। जबकि शासन ने शीतलहर के दौरान चौराहों, फुटपाथों, खुले आसमान के नीचे रहने वाले बेसहारा व्यक्तियों के लिए अवस्थान में मूलभूत सुविधायें ध्संसाधन को दिये जाने के निर्देश दिये हैं।
कुछ जांच रिपोर्ट का हाल
- कार्डियोलॉजी के पास बना शैल्टर हाउस मिला बंद
- भैरवघाट रैन बसेरा में शौचालय मिला गंदा, गद्दे खराब मिले
- ग्वालटाली क मछली वाला हाता स्थित रैन बसेरा शौचालय खराब मिला
- नई शिवली रोड के रैन बसेरा में पीने का पानी अव्यवस्थित, इमेरजेंसी लाइट नहीं मिला
- रतन शुक्ला इंटर कॉलेज स्थित रैन बसेरा में कंबल, दरी, चादर बाल्टी कुछ नहीं मिला

