UP WEATHER NEWS : बुधवार को भी कई जिलों में कोहरे और धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई। माैसम विभाग ने बुधवार के लिए तराई के 18 जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।
साथ ही 20 जिलों के लिए शीत दिवस यानी दिन में तापमान में भारी गिरावट के आसार जताया है। घने कोहरे की वजह से मंगलवार को सुबह प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, बरेली, सहारनपुर, गाजियाबाद में दृश्यता शून्य हो गई।
ठंड की बात करें तो कानपुर का मौसम जम्मू और शिमला से ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। कानपुर चिड़ियाघर में शेरों के लिए हीटर, ब्लोअर और बल्ब लगाए गए हैं। पक्षियों के बाड़े को तिरपाल से ढक दिया गया है। घोंसलों वाली मटकियों में पुआल रखा गया है, जिससे गर्माहट बनी रहे।
प्री-प्राइमरी व नर्सरी की कक्षाएं 27 तक बंद, एक से आठवीं तक 10 बजे से चलेंगी
सुबह में घने कोहरे और बढ़ती ठंड-गलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की समयावधि में बदलाव के साथ ही जरूरी निर्देश जारी किए है। LUCKNOW DM विशाख जी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राजधानी में शीतलहर, घना कोहरा एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए सभी बोर्ड के विद्यालयों के प्री-प्राइमरी और नर्सरी तक की कक्षाओं में 27 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। एक से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन अब सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा। यह व्यवस्था बुधवार से अग्रिम आदेश तक लागू रहेगी।
जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। ऐसा न करने पर विद्यालय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर आदेश के अनुपालन की निगरानी के लिए निर्देशित किया है।
भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा के किराए में बढ़ोतरी की
वहीं अमेठी, फर्रुखाबाद में 20 मी., बलिया और सोनभद्र में 40 मी. लखनऊ और अयोध्या में 50 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से यूपी में विक्षोभ का असर खत्म होगा, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से गलन भरी पछुआ चलेगी और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं दिन के तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। इसके साथ ही अगले दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरे के घनत्व में भी कमी आएगी।
प्रशासनिक अमले ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण तो खुली पोल
इन जिलों में है अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में ।
CM योगी का 4-ई मॉडल लगाएगा सड़क हादसों पर लगाम
CM योगी ने गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण किया
Epstein Sex Scandal: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन
इन जिलों में है शीत दिवस की संभावना
प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाकों में।
डीएम ने जारी किया 174 वरासत शस्त्र के लाइसेंस
जेल से बाहर आएगा कुलदीप सिंह सेंगर
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से राजधानी में गलन भरी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे राजधानी में आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी और रातें सर्द होंगी। बुधवार को दिन के तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। इसके साथ ही अगले दो दिनों में कोहरे के घनत्व में भी कमी आएगी। मंगलवार को दिन का तापमान 0.3 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

