KANPUR BIG NEWS: कलेक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी मच गई जब कुछ लोग एक डेड बॉडी लेकर वहां पहुंच गए। डेड बाडी को रखकर लोग नारे लगाने लगे।
सुप्रीम कोर्ट का अपने ऑर्डर पर स्टे…
कार में पैग लगाने वाले शराब के दीवानों के लिए खबर
आननफानन पहुंचे प्रशासनिक अफसरों को बताया कि मृतक का नाम राम गोपाल उम्र 45 है, केशवनगर का रहने वाला है। आरोप लगाया कि बीते रोज KDA ने जबरन वहां के लोगों को बेघर कर दिया था, वह पास में ही तिरपाल डालकर रह रहे थे।
सोमवार देर रात ठंड से राम गोपाल की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ADM City Dr Rajesh Kumar ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण जानने के बाद मुआवजे का आश्वासन दिया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जो लोग बेघर उनके रहने के लिए फौरी तौर पर निकट के रैन बसेरे में रहने की व्यवस्था की जाएगी।
क्या है आरोप
परिजनों का आरोप है कि 16 दिसंबर को केडीए ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनके मकान को तोड़ दिया। वह पास में ही तिरपाल डालकर रह रहे थे। सोमवार देर रात ठंड से राम गोपाल की मौत हो गई। मृतक की बेटी ज्योति ने बताया कि उनके पिता की ठंड से मौत हुई है। इसके बाद यह लोग दाह संस्कार के पहले प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
जिंदा मरीज को मरा घोषित कर दिया, डॉक्टर संजय काला ने तीन को किया सस्पेंड
कानपुर में पहली बार हुई हाइटेक बेरिएट्रिक सर्जरी
डीएम ने कहा-जांच करेगी कमेटी
ठंड से मौत का मामला और कलेक्ट्रेट में बाडी लेकर प्रदर्शन को लेकर डीएम ने खासी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यह LIU की नाकामी है कि उन्हें पता नहीं चला कि ऐसा होना वाला है। इस संबंध में शासन को भी लेटर लिखेंगे।
तीन सदस्यीय कमेटी गठित
मामले में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने तीन सदस्यीय कमेटी की गठन किया है, जिसमें एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, केडीए सचिव व एक अन्य विभाग के अधिकारी को शामिल किया है। यह कमेटी मकान गिरने से लेकर मौत तक की जांच करेगी। डीएम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। यदि शीतलहर से मौत हुई है तो नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
कलेक्ट्रेट में बॉडी पहुंचते चर्चा शुरू
कलेक्ट्रेट में बॉडी लेकर प्रदर्शन की सूचना के बाद सक्रिय हुआ एलआईयू विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार समेत कई थानों की फोर्स मौके पर आ गई। वहीं जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी पहले फूलबाग के बाद कुछ देर बैठे, जहां से वह दाह संस्कार को जाने की तैयार कर रहे थे। लेकिन अचानक उन्होंने लाश वाहन को कलेक्ट्रेट की ओर कर दिया। मौजूद लोगों ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग के पास वाहन खडा कर वहां से डेड बॉडी को कलेक्ट्रेट की ओर ले गए।
कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक, CJI बोले- जज से भी गलती हो सकती है

