Kanpur Collectorate News : कलेक्ट्रेट में लाश रखकर प्रदर्शन और पुलिस की लापरवाही का मामला अब तूल पकडता जा रहा है। कचहरी में छुट्टी के दिन जब भीड कम थी तो भी पुलिसकर्मी या गेटों पर तैनात कर्मियों को डेड बॉडी ले जाते लोग नहीं दिखे। इस पूरी चूक पर डीएम ने सख्त नाराजगी जाहिर की है।
कलेक्ट्रेट के बाहर डेड बॉडी रखकर प्रदर्शन
आलाधिकारियों का कहना है कि आखिर प्रदर्शनकारी डेड बॉडी लेकर कलेक्ट्रेट कैसे पहुंचे क्या इसकी जानकारी एलआईयू या पुलिस विभाग को नहीं थी। डीएम ने इस संबंध में शासन से शिकायत की बात कही है। वहीं पूरे मामले की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
क्या था मामला
कलेक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी मच गई जब कुछ लोग एक डेड बॉडी लेकर वहां पहुंच गए। डेड बाडी को रखकर लोग नारे लगाने लगे। आननफानन पहुंचे प्रशासनिक अफसरों को बताया कि मृतक का नाम राम गोपाल उम्र 45 है, केशवनगर का रहने वाला है। आरोप लगाया कि बीते रोज KDA ने जबरन वहां के लोगों को बेघर कर दिया था, वह पास में ही तिरपाल डालकर रह रहे थे। Kanpur News
सोमवार देर रात ठंड से राम गोपाल की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ADM City Dr Rajesh Kumar ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण जानने के बाद मुआवजे का आश्वासन दिया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जो लोग बेघर उनके रहने के लिए फौरी तौर पर निकट के रैन बसेरे में रहने की व्यवस्था की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट का अपने ऑर्डर पर स्टे…
कार में पैग लगाने वाले शराब के दीवानों के लिए खबर
क्या है आरोप
परिजनों का आरोप है कि 16 दिसंबर को केडीए ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनके मकान को तोड़ दिया। वह पास में ही तिरपाल डालकर रह रहे थे। सोमवार देर रात ठंड से राम गोपाल की मौत हो गई। मृतक की बेटी ज्योति ने बताया कि उनके पिता की ठंड से मौत हुई है। इसके बाद यह लोग दाह संस्कार के पहले प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
डीएम ने कहा-जांच करेगी कमेटी
ठंड से मौत का मामला और कलेक्ट्रेट में बाडी लेकर प्रदर्शन को लेकर डीएम ने खासी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यह LIU की नाकामी है कि उन्हें पता नहीं चला कि ऐसा होना वाला है। इस संबंध में शासन को भी लेटर लिखेंगे।
तीन सदस्यीय कमेटी गठित
मामले में DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने तीन सदस्यीय कमेटी की गठन किया है, जिसमें एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, केडीए सचिव वऔर अपर नगर आयुक्त को शामिल किया है। यह कमेटी मकान गिरने से लेकर मौत तक की जांच करेगी। डीएम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। यदि शीतलहर से मौत हुई है तो नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
हर रास्ते में हैं पुलिस की ड्यूटी
शव को लेकर परिजनों द्वारा डीएम आफिस लाने के कई रास्ते हैं, जिसमें कचहरी गेट, कलेक्ट्रेट गेट (लायर्स एसोसिएशन के पास), सदर तहसील गेट व वीआईपी रोड स्थित नया गेट है। इन सभी गेट्स पर न्यायालय सुरक्षा व कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। किसी भी स्थिति में कचहरी या कलेक्ट्रेट में लाश लाने का मतलब नहीं उठता। क्योंकि इस कैंपस से किसी श्मशान घाट या कब्रिस्तान का रास्ता भी नहीं जाता है।
ऐसे में चार कंधों पर आ रही अर्थी को देखकर मन में सवाल उठना लाजमी है। ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों के मन में भी सवाल तो जरुर उठा होगा लेकिन किसी ने आगे बढ़कर यह पूछना जरुरी नहीं समझा कि यह अर्थी कहां जा रही है।
कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक, CJI बोले- जज से भी गलती हो सकती है
कलेक्ट्रेट में बॉडी पहुंचते चर्चा शुरू
कलेक्ट्रेट में बॉडी लेकर प्रदर्शन की सूचना के बाद सक्रिय हुआ एलआईयू विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही DCP पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार समेत कई थानों की फोर्स मौके पर आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने पाई।
वहीं जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी पहले फूलबाग के बाहर कुछ देर बैठे, जहां से वह दाह संस्कार को जाने की तैयार कर रहे थे। लेकिन अचानक उन्होंने लाश वाहन को कलेक्ट्रेट की ओर कर दिया। मौजूद लोगों ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग के पास वाहन खडा कर वहां से डेड बॉडी को कलेक्ट्रेट की ओर ले गए।

