UP Weather News: यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नए साल पर भी बारिश और भयंकर ठंड का अलर्ट है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के 17 जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि काशी-प्रयागराज समेत पूर्वी यूपी में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इससे गलन और बढ़ेगी।
कलेक्ट्रेट के बाहर डेड बॉडी रखकर प्रदर्शन
37 जिले कोहरे की चपेट में…
इस बीच आज सुबह से कानपुर, गोरखपुर, समेत 37 जिले कोहरे की चपेट में हैं। कई जगह विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। इससे सड़कों पर कुछ देख पाना भी मुश्किल हो गया। सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। अस्पतालों में हार्ट के मरीज 30% तक बढ़ गए हैं। आलू और सरसों की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है।
सुप्रीम कोर्ट का अपने ऑर्डर पर स्टे…
कार में पैग लगाने वाले शराब के दीवानों के लिए खबर
प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान शिमला (10°C) और मसूरी (8.9°C) से भी कम रहा। मंगलवार की बात करें तो 25 से ज्यादा शहरों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। कानपुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 4.6°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बाराबंकी (4.8°C) दूसरे, शाहजहांपुर (5.9°C) तीसरे, चुर्क (6°C) चौथे और हरदोई (6.5°C) पांचवें नंबर पर रहे।
कोहरे के चलते लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें 10 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। तेजस-शताब्दी जैसी VIP ट्रेनें का भी बुरा हाल है। वाराणसी समेत तमाम एयरपोर्ट्स पर 10 से अधिक फ्लाइटें भी कैंसिल कर दी गई हैं।
मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक भयंकर ठंड का अलर्ट जारी किया है। लोगों को बेवजह यात्रा से बचने की सलाह दी है। यूपी सरकार भी अलर्ट मोड में है। स्कूल-कॉलेजों में 1 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। अफसरों को तत्काल फील्ड में उतरने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-
पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण प्रदेश में सर्दी में कमी के आसार नहीं हैं। अगले तीन दिनों में रात के साथ ही दिन में भी ठंड और बढ़ेगी। 1 जनवरी को बारिश की संभावना है।
जिंदा मरीज को मरा घोषित कर दिया, डॉक्टर संजय काला ने तीन को किया सस्पेंड
कानपुर में पहली बार हुई हाइटेक बेरिएट्रिक सर्जरी

