Magh Mela 2026 Date: हिंदू धर्म में माघ मास का खास महत्व बताया गया है। इस माह में स्नान-दान करना बहुत ही पुण्यकारी होता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हर साल माघ महीने में माघ मेले का आयोजन किया जाता है। त्रिवेणी के किनारे लगने वाले इस मेले में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
योगी सरकार ने 8 महिला अफसरों समेत 21 आईएएस का ट्रांसफर किया
प्रयागराज में लगने वाला माघ मेला धार्मिक दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। माघ मेले के दौरान संगम (गंगा, यमुना, सरस्वती) में स्नान से अक्षय पुण्य मिलता है। माघ मेला 3 जनवरी 2026 से शुरू और समाप्त 15 फरवरी को होगा। तो आइए जानते हैं कि माघ मेला की मुख्य स्नान तिथियां और शुभ समय के बारे में।
माघ मेला मुख्य स्नान तिथियां
स्नान-दान के लिए पूरा माघ का महीना ही पावन और फलदायी माना जाता है। लेकिन माघ मेला में कुछ प्रमुख स्नान की तिथियां हैं। इन तिथियों में स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस बार माघ मेला में कुल 6 मुख्य स्नान की तिथियां हैं।
पहला मुख्य स्नान- पौष पूर्णिमा (3 जनवरी 2026)
दूसरा मुख्य स्नान- मकर संक्रांति (14 जनवरी 2026)
तीसरा मुख्य स्नान- मौनी अमावस्या (18 जनवरी 2026)
चौथा मुख्य स्नान- बसंत पंचमी (23 जनवरी 2026)
पांचवां मुख्य स्नान- माघी पूर्णिमा (1 फरवरी 2026)
छठा मुख्य स्नान- महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026)
मौनी अमावस्या
माघ मेला के दौरान सबसे शुभ और मुख्य स्नान मौनी अमावस्या के दिन का माना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के लिए आते हैं। कहते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या का स्नान 18 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

