viral Audio : कानपुर में महापौर और पार्षदों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस पूरे विवाद में सस्पेंड किए गए पार्षद पवन गुप्ता और महापौर के बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी के बीच बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है।
बंटी और पार्षद पवन गुप्ता के बीच बातचीत का
26 दिसंबर से शुरू सियासी घमासान के बीच गुरुवार को नया घटनाक्रम हुआ। आरोप-प्रत्यारोप के बीच वीडियो और ऑडियो को वायरल करके ‘पोल खोल’ वार भी शुरू हो गया। पार्षद पवन गुप्ता और महापौर के बेटे के बीच बातचीत बताई जा रही है। इसमें पार्षद द्वारा अपनी बहन की शादी में बंटी से आने का आग्रह किया जा रहा है। माफी भी मांगी जा रही है।

