Uttar Pradesh News: यूपी के कन्नौज जेल की करीब 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर 2 कैदी फरार हो गए। रविवार रात जेल में न्यू ईयर की पार्टी रखी गई थी। अफसर-कर्मचारी और उनके परिवारीजन पार्टी में नाच-गा रहे थे। जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद गाना गा रहे थे। सिपाही डांस कर रहे थे। Uttar Pradesh News
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : DM Vishak G
पार्टी का फायदा उठाकर कैदियों ने कंबलों को आपस में बांधा और दीवार को फांदकर भाग निकले। रात में जेल के सभी कैदियों को बैरक भेजा गया, लेकिन गिनती नहीं हुई थी।
डीएम ने शासन को रिपोर्ट दी है। डीजी जेल पीसी मीणा ने बैरक प्रभारी शिवेंद्र सिंह यादव, हेड जेल वार्डर (Jail Warder) शिवचरण, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद, जेलर विनय प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल अधीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। कानपुर रेंज के डीआईजी जेल को जांच अधिकारी बनाया गया है।
वहीं, जेल वार्डर अतुल मिश्रा और नवीन कुमार को वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने सस्पेंड किया है। कुल 6 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है।
सोमवार सुबह 11 बजे जब सभी कैदी निकाले गए तो गिनती में दो कैदी कम निकले। पहले जेल प्रशासन इसे छिपाने की कोशिश करता रहा और खोजबीन जारी रखी। जेल प्रशासन ने पार्टी के सबूत भी मिटा दिए, लेकिन डीएम-एसपी को इस बात की भनक लग गई। वे समाधान दिवस छोड़कर जिला जेल पहुंचे। तब जेल प्रशासन ने उनके सामने सच्चाई कबूली।
UP Administration News : 32 आईएएस, 26 पीसीएस अधिकारी होंगे रिटायर

