BIG BREAKING NEWS: अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Temple) में एक 55 साल के कश्मीरी व्यक्ति ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। जैसे ही उसने नमाज पढ़ने के लिए कपड़ा बिछाया, तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसको पकड़ लिया। इसके बाद वह नारेबाजी करने लगा। BIG BREAKING NEWS
साहित्य के ‘अमिय’ और ‘राम’ से मिले KANPUR डीएम
हालांकि, शुरुआत में 3 लोगों के मंदिर कैंपस से पकड़ने की जानकारी आई थी। वहीं, अयोध्या के SSP गौरव ग्रोवर ने कहा- हमारे पास 1 ही व्यक्ति है। वह नमाज पढ़ने का प्रयास कर रहा था। सिक्योरिटी गार्ड ने उसको पकड़ लिया है।
पूछताछ में उसने अपना नाम अबु अहद शेख बताया। वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गईं। अबु अहद शेख से राम मंदिर परिसर में बने पुलिस कंट्रोल रूम में पूछताछ की जा रही है कि वो अयोध्या क्यों आया था?
KANPUR IGRS NEWS : आईजीआरएस में गिरती रैंक पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
उसने जो बयान दिए हैं, उन्हें क्रॉस करने के लिए राम मंदिर पथ और रेलवे स्टेशन के CCTV देखे जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये संदिग्ध व्यक्ति बिहार के रास्ते यूपी और फिर अयोध्या पहुंचा।

