KANPUR IGRS NEWS : आईजीआरएस रैंक का “बेड़ा गर्क’ करने वाले 35 विभागों को एडीएम सिटी ने नोटिस भेजते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। प्रशासनिक अफसरों के काफी प्रयास के बाद भी कुछ विभागों की लापरवाही का खामियाजा जिले की साख पर पड रहा है।
KANPUR IGRS NEWS : 21 विभागों को नोटिस जारी
सबसे विडंबना वाली बात यह है कि जिन 35 विभागों को नोटिस दी गई है उनके निगेटिव फीडबैक 100 प्रतिशत है, यानि कोई भी शिकायतकर्ता इनके निस्तारण से संतुष्ट नहीं है।
एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गिरती रैंक का कारण कुछ विभागों की अत्याधिक लापरवाही है। इस संबंध में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
पांच वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पदोन्नति
दिसम्बर में IGRS रैंक में फिर से गिरावट आने के बाद अब प्रशासन काफी तल्ख कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। लगातार जिन विभागों की निगेटिव फीडबैक आ रही है उनके खिलाफ शासन स्तर पर कार्रवाई को लिखा जा सकता है। वहीं 35 विभाग जिनके सौ प्रतिशत निगेटिव फीडबैक है उनको नोटिस जारी किया गया है।
इसमें स्पष्ट लिखा है कि कई बार मीटिंग व पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया किन्तु आपकी कार्य-प्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है साथ ही विभाग ने लापरवाह कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गई। यह स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक एवं निराशापूर्ण है। इस लापरवाही का स्पष्टीकरण 21 जनवरी तक दें और यह भी बताएं कि आपके विरूद्ध क्यों न कार्यवाही के लिए शासन से संस्तुति की जाए।
यह विभाग सौ प्रतिशत निगेटिव फीडबैक
अधिशाषी अभियंता उप्र जल निगम ग्रामीण, अपर आयुक्त-2 वाणिज्य कर विभाग, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बिल्हौर, उद्यान अधिकारी-नगर निगम, खण्ड शिक्षा अधिकारी-नगर, खण्ड शिक्षा अधिकारी-चौबेपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी-शिवराजपुर, चकबंदी अधिकारी-घाटमपुर, जिला उद्यान अधिकारी-कानपुर नगर, जिला उपायुक्त स्वरोजगार, ग्राम्य विकास विभाग, जिला कमाडेंट होमगार्ड, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक-2, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला होमोपैथिक चिकित्साधिकारी, जोनल अधिकारी-जोन-1 नगर निगम, जोनल अधिकारी जोन-2 नगर निगम, जोनल अधिकारी जोन-3 नगर निगम, जोनल अधिकारी नगर निगम,प्रधानाचार्य प्रावधिक शिक्षा उप्र, प्रबन्धक / प्रधान प्रबंधक दुग्ध विकास विभाग, प्रभारी अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, प्रभारी चिकित्साधिकारी / अधीक्षक कल्याणपुर, बन्दोबस्त अधिकारी-चकबन्दी, मुख्य अभियंता मार्ग प्रकाश नगर निगम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/अधीक्षिका (महिला), सचिव मंडी समिति,सब रजिस्टार स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, सहकारी अधिकारी उप्र आवास विकास, सहकारी अधिकरी-उप्र आवास विकास परिषद, सहायक विकास अधिकारी – ककवन (पंचायत राज विभाग), सहायक विकास अधिकारी – सरसौल (पंचायत राज विभाग), सीएमएस मा काशीराम चिकित्सालय
तहसील में घाटमपुर 107 वीं रैंक
घाटमपुर तहसील ने जनसुनवाई व समस्याओं के समाधान में जारी रैंक में कानपुर नगर में प्रथम रैंक प्राप्त किया है। प्रदेश की 350 से अधिक तहसीलों में 107 वीं रैंक प्राप्त हुई है। 350 तहसीलों में Ghatampur को 100 में 97 नंबर मिले हैं और 107 रैंक मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर नरवल तहसील को 83 अंक और 231 रैंक मिली है। तीसरे नंबर पर बिल्हौर तहसील 81अंक और 250 रैंक है। वहीं सबसे फिसड्डी सदर तहसील को 72 अंक के साथ 312 रैंक मिली है। वहीं तहसील के अफसरों का कहना है कि शिकायतों के संतुष्टता के साथ निस्तारण को लगातार प्रयास किया जा रहा है.

