KANPUR NEWS : आईजीआरएस की लगातार गिरती रैंक के जिम्मेदार आलाधिकारियों पर कार्यवाही की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। जिले स्तर के 22 आलाधिकारियों को डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आईजीआरएस रैंक का “बेड़ा गर्क’ करने वाले 35 विभागों को नोटिस
इसमें पूछा गया है कि आखिर निगेटिव फीडबैक को लेकर अफसर क्या कार्यवाही कर रहे हैं और संबंधित पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आईजीआरएस की आने वाली शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है, इसपर किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पांच वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पदोन्नति
दिसम्बर में IGRS रैंक में फिर से गिरावट आने के बाद अब प्रशासन काफी तल्ख कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। आईजीआरएस के प्रकरणों में रुचि न लेने, अधिकांश मामलों में शिकायतकर्ताओं से संपर्क न करने, निगेटिव फीडबैक के चलते इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
- 1. अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण)-
- 2. बेसिक शिक्षा अधिकारी-
- 3. खण्ड विकास अधिकारी कल्यानपुर-
- 4. विकास प्राधिकरण-
- 5. जिला विद्यालय निरीक्षक-
- 6. मुख्य चिकित्साधिकारी-
- 7. सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम-
- 8. प्रभागीय वन अधिकारी-
- 9. उपनिदेशक कृषि विभाग-
- 10. नगर निगम
- 11. सहायक श्रमायुक्त-
- 12. अधिशासी अभियन्ता दक्षिणांचल वि0वि0नि0लि0-
- 13. जिला प्रोबेशन अधिकारी-
- 14. केस्को,
- 15. जिला कार्यक्रम अधिकारी-
- 16. सामान्य प्रबन्धक उद्योग-
- 17. जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी-
- 18. उ0प्र0 जल निगम नगरीय-
- 19. सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता-
- 20. मुख्य चिकित्साधिकारी पशुपालन-
- 21. उपजिलाधिकारी सदर-
- 22. उपजिलाधिकारी बिल्हौर-

