IIT Kanpur News : IIT में एक और छात्र जिंदगी हार गया। परिसर में छठवीं मंजिल से पीएचड़ी कर रहे छात्र ने छलांग लगा दी। छात्र एंजाइटी बीमारी से परेशान था और परिसर में ही पत्नी के साथ रहता था। फिलहाल आनन फानन में गंभीर अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
KANPUR NEWS : सीएमओ समेत 22 आलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
राजस्थान के चुरू विद्यासर के गिरिवरसर के रहने वाले राम प्रताप ईश्वराम का 25 वर्षीय पुत्र स्वरूप ईश्वराम कानपुर आईआईटी से डिपार्टमेंट आफ अर्थ साइंस से पीएचडी कर रहा था। वह काफी समय से एंजाइटी (चिंता) की बीमारी से ग्रसित था जिसकी वजह से पत्नी मंजू और दो साल बच्ची भी उसके साथ ही आईआईटी परिसर के न्यू एसबीआरए बिल्डिंग के रुम नंबर एए 21 में उसके साथ ही रह रही थी।
मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्वरूप ने छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद आनन फानन में उसे आईआईटी की एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया जहां शाम को उसकी इलाज के दौरान मौत गई है। पत्नी मंजू के मुताबिक वह बीमारी की वजह से तनाव में थे। अन्य स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्र बीमारी के चलते अवसाद में था,उसका इलाज चल रहा था।
दो साल में नौवीं मौत
घटना की जानकारी मिलने के बाद से संस्थान प्रशासन भी सकते में है। IIT कानपुर में दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच तीन होनहारों ने आत्महत्या की थी, जिसके बाद आईआईटी प्रशासन ने छात्रों का ओपन हाउस मंच भी आयोजित किया था। आईआईटी के काउंसिलिंग सेंटर में मनोविज्ञानियों की संख्या भी बढ़ाकर 10 की गई है। इसके बावजूद आत्महत्या की घटनाएं थम नहीं रही हैं।
आईआईटी में इन छात्रों ने की आत्महत्या
19 दिसंबर 2023 : शोध सहायक स्टाफ डा. पल्लवी चिल्का
10 जनवरी 2024 : एमटेक छात्र विकास मीणा
18 जनवरी 2024 : पीएचडी छात्रा प्रियंका जायसवाल
10 अक्टूबर 2024 : पीएचडी छात्रा प्रगति
10 फरवरी 2025 : पीएचडी रिसर्च स्कालर अंकित यादव
25 अगस्त 2025 : साफ्टवेयर डेवलपर दीपक चौधरी
01 अक्टूबर 2025 : बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र धीरज सैनी
29 दिसंबर 2025 : बीटेक अंतिम वर्ष छात्र जयसिंह मीणा
20 जनवरी 2026: पीएचड़ी कर रहे छात्र स्वरूप ईश्वराम

