KANPUR BIG NEWS: कानपुर में बोतल बंद पानी बेचने वाली कंपनियां खराब पानी बेच रही हैं। यह जानकारी जांच के बाद सामने आई है। आठ ऐसी कंपनी मिली है, जिसका बोतल बंद पानी खराब क्वालिटी का है। उनके खिलाफ एक्शन शुरू हाे गया है।
CM योगी के सपोर्ट में अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा
शहर और आसपास संचालित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के प्रोसेस यूनिटों के विरुद्ध सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कुल 26 यूनिटों का निरीक्षण किया। इसमें 10 यूनिटें बंद पाई गईं। निरीक्षण में जो 16 कंपनियां चलती मिली हैं, उनमें से आठ के पानी की क्वालिटी गड़बड़ मिली।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि…
पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और मानकों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आगे भी अभियान संचालित किए जाएंगे।
इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री suspend
ध्वजारोहण के बाद बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का अचानक इस्तीफा
निरीक्षण में कई इकाइयों में निर्धारित मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन की ओर से चार यूनिट्स के लाइसेंस सस्पेंड करने की संस्तुति करते हुए केंद्रीय अनुज्ञप्ति प्राधिकारी को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। वहीं चार स्टेट लाइसेंस प्राप्त यूनिटों की खाद्य अनुज्ञप्ति को सस्पेंड कर दी गई।
इनके लाइसेंस किए गए सस्पेंड
सस्पेंड की गई स्टेट फूड लाइसेंस से संबंधित फर्मों में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मेसर्स प्रभु कृपा एंटरप्राइजेज, यशोदा नगर स्थित केएस टेस्टी ड्रिंक्स एंड रिफ्रेशमेंट सॉल्यूशन, गोविंद नगर स्थित संतोषा इंडस्ट्रीज व हंसपुरम नौबस्ता स्थित सत्यम एंटरप्राइजेज शामिल हैं।
इन यूनिटों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
इसी प्रकार जिन केंद्रीय लाइसेंस प्राप्त यूनिटों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है, उनमें उद्योगकुंज पनकी स्थित मेसर्स डैडीज एंटरप्राइजेज, इस्पात नगर पनकी स्थित मेसर्स प्रयाग पैकर्स, रूमा स्थित मेसर्स विवान एंटरप्राइजेज तथा सचेंडी स्थित मेसर्स एचडी ड्रिंक्स एंड बेवरेजेस शामिल हैं।

