BIG NEWS : अजित पवार (Ajit Pawar) की पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) शनिवार को Maharashtra की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गईं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में सुनेत्रा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला। शरद पवार इस समारोह में नहीं पहुंचे।
इससे पहले दिन में NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता चुना गया था।
डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। अजित पवार की तीन दिन पहले 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था।
महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
अजित की प्लेन क्रैश में मौत के बाद उपमुख्यमंत्री पद खाली हो गया है। अजित के पास वित्त, आबकारी और खेल विभाग के साथ-साथ डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद भी था। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय सीएम फडणवीस के पास रह सकता है।
अविमुक्तेश्वरानंद का माघ मेला छोड़ने का ऐलान
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
यह भी दावा भी किया जा रहा है कि अजित पवार NCP के दोनों गुट के जिस मर्जर पर बातचीत कर रहे थे, उस पर आखिरी फैसला शरद पवार लेंगे।

