BREAKING NEWS: यूपी में अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर (Ayodhya GST officer) प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने कहा- मैंने बिना किसी दबाव के यह फैसला लिया।
CM योगी के सपोर्ट में अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा
फिलहाल मैं, अपने दफ्तर में काम कर रहा हूं। प्रशांत कुमार सिंह ने अपने भाई विश्वजीत सिंह पर गंभीर आपराधिक आरोप भी लगाए हैं।
प्रशांत कुमार सिंह ने कहा, ‘मैंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। मुझ पर कोई दबाव नहीं है। आज मैं अपने ऑफिस में हूं और काम कर रहा हूं। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।’
एडीएम सिटी ने सदर तहसील का किया निरीक्षण
भाई के आपराधिक संबंधों का दावा
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई विश्वजीत सिंह, मुख्तार अंसारी के मऊ गैंग का सक्रिय सदस्य है और उसका फाइनेंशियल एडवाइजर भी रहा है। उनके मुताबिक विश्वजीत सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि विश्वजीत सिंह ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट की, जिस मामले में एफआईआर दर्ज है।

