KANPUR NEWS : ब्लिंकिट स्टोर और रिलायंस रिटेल से खरीदे प्रोडक्ट के सेफ होने की कोई गारंटी नहीं है। दिसम्बर 2025 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी चने को लेकर बडी छापेमार कार्रवाई की थी।
नोटिस का जवाब न देने वाले 14 विभागों को रिमाइंडर अल्टीमेटम
इसमें चने के नौ नमूने लैब जांच को भेजे गए, जिनमें चार अनसेफ की रिपोर्ट मिली है। इसमें औरामाइन केमिकल होने की पुष्टि हुई, विभाग ने संबंधित फर्मों को नोटिस भेज जवाब मांगा है। बाबा बैजनाथ ट्रेडर्स बिनगंवां का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने ओरामाइन डाई से रंगा 372 क्विंटल भुना चना सीज किया
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटी चने पर कार्रवाई की गई थी। फर्मों से लिए गए नमूनों को लैब जांच को भेजा गया था, चार नमूने फेल और पांच पास की रिपोर्ट आई है। संबंधित फर्मों को नोटिस भेजी गई और बाबा बैजनाथ ट्रेडर्स का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। Food Safety Department
सेहत बनाने के लिए जो चना आप खाते हैं वह भी केमिकलयुक्त हो सकता है। दिसम्बर 2025 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सूचना के आधार पर बाबा बैजनाथ ट्रेडर्स बिनगंवां समेत सात अन्य स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। बाबा बैजनाथ ट्रेडर्स में केमिकलयुक्त 372 क्विंटल भुना चना बरामद किया गया। मौके पर मौजूद अत्याधुनिक मोबाइल लैब फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (एफएसडब्ल्यू) से चने की जांच की गई।
प्रारंभिक जांच में चने में औरामाइन केमिकल की पुष्टि हुई। यह एक प्रतिबंधित और जहरीला रसायन है, जिसका उपयोग खाद्य पदार्थों में पूरी तरह वर्जित है। जनस्वास्थ्य के लिए इसे गंभीर खतरा मानते हुए विभाग ने 1240 बोरा भुना चना प्रारंभिक जांच में ओरामाइन डाई से रंगा हुआ पाए जाने पर नमूना संग्रह के उपरांत जप्त किया गया। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख 48 हजार रुपये है।
इनके नमूने मिले अनसेफ
बाबा बैजनाथ ट्रेडर्स दो नमूने अनसेफ
नौबस्ता स्थित रिलायंस रिटेल लिम्टेड से टोटल स्वीट्स स्नैक्स सॉल्यूशन का एक नमूना अनसेफ
नवीन नगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर से होल फार्म का नमूना अनसेफ
सेहत के लिए खतरनाक होता है औरामाइन
औरामाइन एक अत्यंत खतरनाक और विषैला रसायन है, यह केमिकल स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। औरामाइन के सेवन से कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है, विशेषकर लीवर और मूत्राशय के कैंसर का खतरा रहता है।

