Grahan 2026: जल्द साल 2026 का पहला सूर्य (Solar Eclipse) और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने जा रहा है। यह तिथि खगोल विज्ञान के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। Grahan 2026
मिलेगी सफलता, गुरुवार के दिन करें ये उपाय
बता दें, हिंदू धर्म में ग्रहण काल को अशुभ माना गया है, इसलिए इस दौरान खानपान और रहन-सहन से जुड़े कई नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय अधिक सावधानी का होता है।
मान्यता है कि, ग्रहण शुरू होने से लेकर समाप्ति तक गर्भवती महिलाओं को घर के भीतर सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए, ताकि सभी तरह के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके। इस अवधि में भोजन ग्रहण करने से बचने और खुले आकाश के नीचे जाने से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं, ग्रहण काल में और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सूर्य ग्रहण 2026
साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगने जा रहा है। यह फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि है। इस दिन ग्रहण शाम 5 बजकर 26 मिनट से शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। लेकिन यह भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका कोई भी प्रभाव मान्य नहीं रहेगा। जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, मोजाम्बिक, नामीबिया, मॉरीशस, बोत्सवाना, चिली, अर्जेंटीना सहित दक्षिणी अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका में रहने वालों को यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा.
चंद्र ग्रहण 2026
इस वर्ष 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जिसे भारत में देखा जाएगा। ग्रहण का समय शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। सुबह 9 बजकर 39 मिनट से सूतक काल प्रारंभ होगा।
गर्भवती न करें ये गलतियां
आप भूल से भी अपने हाथों में नुकीली या धारदार वस्तु न लें।
ग्रहण के समय सिलाई-कढ़ाई या कटाई जैसे काम भी नहीं करने चाहिए।
घर की खिड़कियां बंद रखें और बाहर की रोशनी के संपर्क में आने से बचें।
महिलाएं किसी भी तरह की यात्रा पर न जाएं और आसमान देखने की गलती न करें।
गर्भवती भूलकर भी सोने की गलती न करें।
इस समय आप शांत मन से भगवान का नाम स्मरण करते रहें।
ग्रहण प्रारंभ होने से लेकर समापन तक घर में ही रहें।
इस अवधि में कोई भी नया काम करने की भूल न करें।
रसोई घर से जुड़ा काम न करें और साथ ही भोजन भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।
मंदिर न जाएं और पूजा-पाठ से जुड़े काम भी न करें।
इस समय घर में भागदौड़ न करें और एक ही स्थान पर रहना उचित रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए JAIHINDTIMES उत्तरदायी नहीं है।

