KANPUR NEWS : समाधान दिवस औपचारिकता नहीं है। प्रत्येक शिकायत का ऐसा निस्तारण हो कि फरियादी संतुष्ट हो। यह बात डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मर्चेंट चैम्बर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कही। बोले कि लंबित प्रकरणों की समीक्षा वे स्वयं करेंगे और लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। Samadhan Diwas
सदर तहसील अंतर्गत मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 153 शिकायतें दर्ज हुईं। 17 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत दी गई। शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस के शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
DM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस की भावना के अनुरूप प्रत्येक मामले में समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता आधारित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनता को त्वरित राहत देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
नोटिस का जवाब न देने वाले 14 विभागों को रिमाइंडर अल्टीमेटम
समाधान दिवस में कई मामलों में तत्काल कार्रवाई
नौबस्ता निवासी अंश सिंह को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए भटकना नहीं पड़ा। मौके पर संचालित विशेष मेडिकल कैंप के माध्यम से उनका प्रमाण पत्र जारी कराया गया।
चने में मिला औरामाइन केमिकल, एक FIRM का लाइसेंस सस्पेंड
कर्नलगंज निवासी वहीदउद्दीन अहमद के नाम संशोधन प्रकरण में राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटि को तुरंत दुरुस्त कराया गया। पनकी निवासी राजबहादुर कमल के मामले में पिता के नाम और स्वयं के नाम में दर्ज त्रुटियों को राजस्व निरीक्षक की आख्या के आधार पर संशोधित कराया गया। ग्राम बिधनू और कटरी ख्यौरा से आए भूमि अंश और नाम संशोधन संबंधी मामलों में भी मौके पर निर्देश देकर खतौनी प्रविष्टियां सही कराई गईं।
ग्राम दहेली उजागर निवासी राम किशोर मिश्रा के अंश निर्धारण संबंधी आवेदन पर राजस्व निरीक्षक को तत्काल निर्देशित कर अभिलेख संशोधित कराए गए। किदवईनगर निवासी अमन शुक्ला के प्रकरण में पूर्व वाद के अनुपालन को अभिलेखों में दर्ज कर निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।
फजलगंज निवासी हिमांशु शुक्ला के मामले में पिता के निधन के बाद शस्त्र लाइसेंस जमा कराने की प्रक्रिया तत्काल पूरी कराई गई, जिससे प्रार्थी को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली।
विभागवार शिकायतों में सर्वाधिक 69 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। पुलिस विभाग से 26, नगर निगम से 19, केडीए से 17 तथा जिला आपूर्ति विभाग, जलकर और केस्को से चार-चार प्रकरण सामने आए। अन्य शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित थीं।
संपूर्ण समाधान दिवस में ADM संतोष कुमार राय, एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, CMO डॉ हरिदत्त नेमी, अपर नगर आयुक्त आवेश खान सहित सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

