Sonbhadra News : सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज (Robertsganj) कोतवाली क्षेत्र में बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
Grahan 2026: लगने वाला है सूर्य और चंद्र ग्रहण
सीओ रणधीर मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हिंदूआरी चौकी के तिराहे के पास ट्रक और बाइक के बीच यह दुर्घटना हुई। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह, उनके भाई कमल सिंह और उनके रिश्तेदार प्रेम मौर्य के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रावर्ट्सगंज में एक निमंत्रण से लौट रहे थे।
हिंदूआरी मोड़ के पास उनकी बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

