KANPUR BIG NEWS: कानपुर (KANPUR) के लेम्बोर्गिनी केस में कथित ड्राइवर ने बुधवार दोपहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वकील के साथ वह कोर्ट पहुंचा। ग्वालटोली पुलिस ने रिपोर्ट दी है कि उनकी विवेचना में ड्राइवर मोहन का नाम नहीं आया जिसके बाद उसका सरेंडर नहीं लिया गया है। Kanpur Lamborghini case
इस मामले में अभी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।मीडिया से बातचीत में ड्राइवर मोहन ने कहा कि शिवम मिश्रा की गाड़ी मैं ही चला रहा था। शिवम को दौरा पड़ गया था। KANPUR BIG NEWS
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को केंद्र सरकार से झटका
उस वक्त मैं घबरा गया था। कुछ समझ नहीं आया। इसी वक्त हादसा हो गया। जब शीशा तोड़ा और दरवाजा खोला गया तो मैं नीचे से निकल गया था। बाउंसर ने शिवम को निकाला था। हादसे के बाद मैं कोने में खड़ा हो गया था। शिवम को दूसरी गाड़ी में ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि हम सभी गाड़ी चला लेते हैं।
बता दें कि लेम्बोर्गिनी कार ने रविवार को 6 लोगों को कुचल दिया था। इसका वीडियो सामने आया। पुलिस कमिश्नर ने जांच के हवाले से दावा किया कि लेम्बोर्गिनी तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था। शिवम मिश्रा का नाम भी FIR में जोड़ा गया।
बुधवार को ACJM-7 कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता दिलीप अवस्थी ने कहा-आरोपी शिवम मिश्रा की ओर से उनके वकील ने जब्त लेम्बोर्गिनी कार को रिलीज कराने के लिए अर्जी दाखिल की है। सुनवाई के दौरान मोहन ने कहा कि गाड़ी वह ड्राइव कर रहा था, जबकि कानपुर पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में शिवम मिश्रा को ही आरोपी ड्राइवर बताया है। Kanpur Lamborghini case
कारोबारी के पिता बोले-
केके मिश्रा ने कहा- हादसे के बाद कार लॉक हो गई थी, जिससे बेटे की तबीयत बिगड़ गई। ठीक होने पर बेटे को लेकर मैं खुद थाने आऊंगा। मीडिया ने पूछा कि पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि गाड़ी शिवम चला रहा था। कारोबारी के वकील ने दावा किया कि शिवम बेहोश है और दिल्ली में भर्ती है।
UTTAR PRADESH NEWS : बस्ती में एडीएम झांसी का धरना
फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के डायरेक्टर और टीम पर FIR दर्ज
उधर, कारोबारी केके मिश्रा का दावा पुलिस की जांच में पूरी तरह से झूठा निकला है। पुलिस की जांच में CCTV, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और कई ऐसे अहम सबूत सामने आए हैं। इससे साफ हो गया है कि कार को शिवम मिश्रा ही ड्राइव कर रहा था, हादसा उसी से हुआ था। कार में कोई दूसरा व्यक्ति या ड्राइवर मौजूद नहीं था।

