Kanpur Lamborghini case : कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले अरबपति कारोबारी का बेटा 7 घंटे में ही रिहा हो गया। आरोपी के वकील अनंत शर्मा ने बताया- पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी।
जज ने पूछा कि रिमांड क्यों चाहिए, जबकि सारी धाराएं जमानती हैं। इस पर इन्वेस्टिगेशन अफसर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते कोर्ट ने रिमांड की अर्जी खारिज कर दी। 20 हजार रुपए का बेल बॉन्ड भरने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
लेम्बोर्गिनी केस में अरबपति कारोबारी का बेटा आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार हो चुका है। चार दिन की तलाश के बाद हादसे के मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
लेम्बोर्गिनी केस में यू-टर्न, कथित ड्राइवर का सरेंडर: कोर्ट में बोला-
चर्चा है कि शिवम कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे उसके आवास से हिरासत में ले लिया। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुष्टि की है।
तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा ने बेटे को बचाने की तमाम कोशिशें कीं। पहले पुलिस को मैनेज करने की कोशिश की, लेकिन जब यह पैतरा एक्सपोज हो गया तो कोर्ट में नकली ड्राइवर कोसरेंडर करवा दिया।
हालांकि, कोर्ट ने ड्राइवर मोहन की अर्जी खारिज कर दी और उसे आरोपी नहीं माना। कोर्ट ने कहा– पुलिस रिपोर्ट में आरोपी शिवम है, मोहन का कहीं नाम नहीं है। इसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस ने शिवम को आर्यनगर से घर के सामने से अरेस्ट कर लिया, फिर AJCM कोर्ट में उसे पेश किया।

