Uttar Pradesh News: यूपी विधानमंडल में बजट सत्र (Budget Session) का आज 5वां दिन है। विधानसभा में सदन शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही टोका-टोकी करने से अध्यक्ष सतीश महाना भाजपा विधायक केतकी सिंह पर भड़क गए। उन्होंने कहा- आप बैठिए। सदन चलाना मेरा काम है। Uttar Pradesh News
काशी-अयोध्या समेत 4 कोर्ट को उड़ाने की धमकी
10 मिनट के लिए सदन स्थगित
गुस्से में उन्होंने हेडफोन निकालकर फेंक दिया। 10 मिनट के लिए सदन स्थगित करके कुर्सी से उठकर चले गए। वापस आए तो कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने कहा- आप मुस्कुराते अच्छे लगते हैं। फिर उन्होंने वित्त मंत्री से महाना को मनाने के लिए शायरी सुनाने की अपील की।
तभी सपा के कमाल अख्तर ने शायरी सुनाई- तुम रूठा न करो, सबकी जान चली जाती है। तुम हंसते रहते हो, तो बिजली-सी चमक जाती है। इस पर वित्त मंत्री ने कहा- एक बात सुन लो, महबूबा वाली शायरी यहां न सुनाया करो। इसके बाद वित्त मंत्री ने शायरी सुनाई। आज दुनिया को तरकीब बता दी जाए, दुश्मनी प्यार की लहरों में बहा दी जाए।
आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तारी के 7 घंटे बाद छूटा
मंत्री बोले- यूपी में आउटसोर्स कर्मचारी नियमित नहीं होंगे विधानसभा में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित (रेगुलर) नहीं किया जा सकता है। उनके साथ मनमानी न हो, इसलिए उनके लिए अलग से निगम बनाया गया है।
शिक्षा मंत्री को नसीहत- अफसर को बचाइए मत, नहीं तो फसंगे
वहीं, विधान परिषद में बदायूं में एक शिक्षक के निलंबन को लेकर मंत्री संदीप सिंह को सभापति ने नसीहत दी। कहा- अधिकारी को बचाने का प्रयास न करें, वरना आप फंस जाएंगे। ये सदन है।

