UP Ias-Pcs Officers Transferred उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं।
इस नई सूची में प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ कई जिलों के उप जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट बदले गए हैं।
KANPUR NEWS : डीएम का पीएचसी उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण
IAS अधिकारियों के तबादले
वी. हेकाली झिमोमी: उन्हें अब प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है।
अनिल कुमार-3: इनसे प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वे प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग के पद पर बने रहेंगे। IAS Transfer
Deputy CM ब्रजेश पाठक बोले- ‘चोटी खींचना महाअपराध’
PCS अधिकारियों के तबादले
6 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है। पीसीएस राजेश चंद्र को ADM न्यायिक मैनपुरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजेश चंद्र मौजूदा समय में गाजीपुर में SDM के पद पर तैनात थे।
विकास यादव को अंबेडकर नगर में उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
बृजपाल सिंह को लखीमपुर जिले में अपर जिला अधिकारी न्यायिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजेश कुमार मिश्रा को अयोध्या विकास प्राधिकरण में सचिव के पद पर तैनात किया गया है। राजेश कुमार मिश्रा मौजूदा समय में अयोध्या में नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
संजीय कुमार उपाध्याय को अयोध्या का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
अर्चना अग्निहोत्री को मऊ जिले का SDM नियुक्त किया गया है। अर्चना अग्निहोत्री राजस्व परिषद से संबंध थीं।

