KANPUR NEWS : अब जनता सुनवाई की मॉनिटरिंग (live monitoring) शासन स्तर से होगी। कलेक्ट्रेट की जनता सुनवाई को डीएम कार्यालय में कैमरे लगा दिए गए हैं और जिसका लाइव प्रसारण सीएम कार्यालय में होगा। शासन में बैठे अफसर देखेंगे की शिकायतों का निस्तारण कैसा किया जा रहा है?
डीएम बोले-‘लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी’
Deputy CM ब्रजेश पाठक बोले- ‘चोटी खींचना महाअपराध’
क्या है आदेश
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से सभी पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेज भेजे गए हैं। CM कार्यालय अब जिलों में डीएम-एसएसपी की ओर से होने वाली जनसुनवाई की निगरानी करेगा। इसलिए हर कार्यदिवस में सभी पुलिस आयुक्त, डीएम और एसएसपी को सुबह 9:45 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम दफ्तर से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
अब तहसील दिवस व थाना दिवस आदि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में सभी पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी को अपने कार्यालय कक्ष में जहां जनसुनवाई चल रही हो, प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से ज्वाइन करने की अपेक्षा की गई है। इस मीटिंग में मोबाइल फोन या किसी अन्य स्थान से जुड़ने की अनुमति नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
कानपुर मंडल मत्स्य विभाग उपनिदेशक एवं सभी अधिकारी- कर्मचारी मुख्यालय अटैच
कुछ शिकायतकर्ताओं से किया जाएगा संवाद
सभी पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी व एसएसपी कार्यालय के जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा। इतना ही नहीं कुछ शिकायकर्ताओं से संवाद कर निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत की जाएगी।

