KANPUR NARWAL NEWS : नरवल में आयोजित समाधान दिवस में डीएम ने जनता की फरियादें सुनीं। इस दौरान छतमरा निवासी ने एसडीएम के पेशकार पर आदेश की नकल न देने और अभद्रता का आरोप लगाया। इसपर डीएम ने खासी नाराजगी जाहिर करते हुए पेशकार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
CSJMU के नाम पर चल रहीं पांच फर्जी वेबसाइट
एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने बताया कि पेशकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं शिकातकर्ता को आदेश की नकल मुहैया करा दी गई है।
नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
नरवल तहसील के सभागार में शनिवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दोपहर लगभग 12 बजे जिलाधिकारी के तहसील दिवस पहुंचने पर वहां फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। KANPUR NARWAL NEWS
समाधान दिवस के दौरान, छतमरा निवासी सूर्य प्रकाश कुशवाहा ने एसडीएम के पेशकार पर आदेश की नकल न देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम नरवल के पेशकार अनुज त्रिपाठी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एक अन्य शिकायत में, नरौरा गांव की बसंती पत्नी स्व. मन्नीलाल ने बताया कि उनके बेटे सुभाष की 23 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन उन्हें अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। KANPUR NEWS
संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 122 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

