Kanpur Food Safety Department News : खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर बडी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी खोये और खाद्य तेल को पकडा।
पनकी स्टेशन पर इटावा कानपुर पैसेंजर से आए 9 कुंतल खोये की जांच देख मजदूर माल छोड कर भाग गए। बदबूदार खोये को टीम ने नष्ट कराया है। वहीं सचेंडी में छापा मारकर 15894 किलो तेल (adulterated soybean) की जांच में मिलावट पाई गई। खाद्य सुरक्षा डिपार्टमेंट ने तेल को जब्त किया है। दोनों स्थानों पर बात करें तो 29 लाख आठ हजार रुपए कीमत के खोये व सोयाबीन तेल पर कार्रवाई की गई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को लकी होटल में मिली गंदगी, पंजीकरण निलंबित
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि होली के मद्देनज़र विभाग सघन अभियान चलाया रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में रजनीश कुमार राय, अजय कुमार मौर्य, सोमनाथ कुशवाहा, अनिल कुमार यादव, संजय कुमार वर्मा और सारिका सिंह शामिल रहीं। Food Safety Department
FSDA की बडी कार्रवाई, 6 करोड का 4 लाख लीटर तेल सीज
मजदूर खोया छोड़कर फरार
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि इटावा कानपुर पैसेंजर ट्रेन से लाया जा रहा खोया पनकी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। ट्रेन से उतारकर कुछ मजदूर उसे स्टेशन के बाहर ला रहे थे, लेकिन टीम को देखकर मजदूर खोया छोड़कर फरार हो गए। पूछताछ करने पर किसी भी ने उक्त खोये पर अपना दावा नहीं किया।
टीम ने पाया गया कि खोया अत्यंत अनहाइजीनिक स्थिति में गंदे कपड़ों में लिपटा हुआ सड़क किनारे रखा था। उसमें से दुर्गंध भी आ रही थी। टीम द्वारा खोया को गोविंदनगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पर ले जाया गया। जहां लगभग 9 कुंतल खोया को नष्ट किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 3,42,000 बताई जा रही है। इसके अलावा अलग अलग व्यक्तियों के खोये के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तर्ज पर छापेमार कार्रवाई!
राज रतन के 11 ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, दस्तावेज खंगाले
फूड सेफ्टी ऑन व्हील की जांच में मिली मिलावट
सचेंडी के श्री बिहारी जी ट्रेडर्स में निरीक्षण के दौरान अमृत, माया और सफारी ब्रांड (नेपाल से आयातित) सोयाबीन तेल भंडारित पाया गया। मौके पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील (FSW) द्वारा जांच कराने पर मिलावट के प्रथम दृष्टया संकेत मिलने पर लगभग 15,894 किलोग्राम खाद्य तेल जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 25,66,000 रुपए है।
898 किलो बेसन जब्त
वहीं बिल्हौर स्थित बूंदी निर्माण इकाई पर टीम ने छापेमारा कार्रवाई में पांच नमूने लिए। वहीं 898 किलो बेसन जब्त किया जिसका मूल्य 71840 है। रिफाइंड सोयाबीन तेल 58 किलो जब्त किया इसका मूल्य 8236 है। वहीं बूंदी वनस्पति और सूजी का नमूने लिए गए हैं।

