KANPUR NEWS : सदर तहसील का डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया। वहीं कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार पहुंचे डीएम ने बस्तों पर धूल जमी देख खासी नाराजगी जताई।
इसपर संबंधित आरआरके से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तहसील कार्यालय में अभिलेखागार रजिस्टर और कानूनगो अनुभाग का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट से तहसील जाते समय रास्ते में अतिक्रमण देख इसे हटाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान डीएम ने अधिवक्ताओं और अन्य लोगों से तहसील की कार्यप्रणाली संबंधित जानकारी ली। डीएम ने चेतावनी दी है कि व्यवस्थाओं में सुधार लाएं, जल्द ही फिर से निरीक्षण किया जाएगा।
टीम को देख 9 कुंतल खोया छोडकर भागे मजदूर
डीएम तहसील सदर का निरीक्षण करने को पैदल कलेक्ट्रेट से तहसील पहुंचे। यहां रास्ते में अतिक्रमण देख, हटाने का निर्देश दिया। सबसे पहले डीएम कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार पहुंचे, यहां सात सीसीटीवी कैमरे लगे पाए गए। निर्देश दिया कि सभी कैमरों की रिकॉर्डिंग न्यूनतम 20 दिन तक सुरक्षित रखी जाए और उसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो।
अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तर्ज पर छापेमार कार्रवाई!
राज रतन के 11 ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, दस्तावेज खंगाले
अभिलेखागार में बस्तों पर धूल जमी मिलने पर DM ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित RRK से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने निर्देशित किया कि लैंड रिकॉर्ड मैनुअल एवं रेवेन्यू मैनुअल के प्रावधानों के अनुरूप अभिलेखों का निश्चित अंतराल पर अनिवार्य निरीक्षण किया जाए। साथ ही रिकॉर्ड रूम के बाहर कार्यालय अनुशासन से संबंधित नियम तथा तैनात कार्मिकों का विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। अभिलेखागार परिसर में स्थित शौचालय की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
केंद्र सरकार ने बदला केरल का नाम, क्या है नया नाम?
DM ने तहसील कार्यालय में अभिलेखागार रजिस्टर और कानूनगो अनुभाग का निरीक्षण किया। जमुई ग्राम पंचायत की खतौनियों का अवलोकन करते हुए अभिलेखों के संधारण की स्थिति जांची। अधिष्ठान संबंधी अभिलेख, कृषक दुर्घटना योजना तथा निर्वाचन से संबंधित अभिलेखों की भी समीक्षा की गई। तहसीलदार न्यायालय, महाराजपुर सभागार तथा शौचालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। कई स्थानों पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पाई गई।
इस अवसर पर ADM वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी, प्रभारी ADM सिटी आलोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार विनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

