BIG NEWS: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शनिवार को 6 वरिष्ठ IAS अधिकारियों (IAS officers) के तबादले किए हैं। जिनको भारत सरकार में सेक्रेटरी स्तर पर इम्पैनल्ड किया गया है।
यूपी में तीन आईएएस अफसरों का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती
केंद्रीय नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग (DoPT) द्वारा जारी सूची में इन अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं। यह इम्पैनल्डमेंट केंद्र सरकार में उच्च प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 21 लोगों की मौत, 8 गंभीर घायल
बता दें, इम्पैनल्ड अधिकारियों में मृत्युंजय नारायण, संतोष कुमार यादव, आलोक यादव, लीना जौहरी, भुवनेश कुमार और संजय प्रसाद शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों का प्रशासनिक अनुभव लंबा और विविध क्षेत्रों में रहा है। उत्तर प्रदेश में विभिन्न अहम पदों पर कार्य करते हुए इन्होंने शासन-प्रशासन की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
बता दें, सेक्रेटरी स्तर पर इम्पैनल्ड अधिकारियों को केंद्र सरकार में सचिव या समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए उपयुक्त माना गया है। अंतिम नियुक्ति केंद्र सरकार की आवश्यकता और निर्णय के आधार पर की जाती है।
केंद्रीय नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग द्वारा सूची जारी होने के बाद प्रशासनिक हलकों में इसे उत्तर प्रदेश कैडर के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इससे प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों की केंद्रीय स्तर पर भूमिका और मजबूत होगी।
योगी सरकार से केंद्र को लेनी होगी NOC
नियुक्ति विभाग के अधिकारी ने बताया, एम्पेनलमेंट करने के बाद भारत सरकार IAS अफसरों की पोस्टिंग करने से पहले राज्य सरकार की NOC लेती है। राज्य सरकार से NOC मिलने के बाद अफसरों को केंद्र सरकार के किसी मंत्रालय में सचिव या उसके समकक्ष पद पर नियुक्ति दी जाती है।

