Kanpur GSVM College News : हैलट अस्पताल में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर सुरक्षा गार्डों और जूनियर डाक्टर्स के विवाद के मामले में 6 जूनियर डॉक्टर सस्पेंड किए गए हैं।
सिविल लाइंस की 25 करोड़ की नजूल की जमीन सरकार के खाते में दर्ज
बीते शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसका वीडियो सामने आया था। मेडिकल प्रशासन ने तीन सदस्यी जांच TEAM गठित की है, जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर यशवंत राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तब तक के लिए सभी छह डाक्टरों को सस्पेंड किया गया है।
गेट के पास लगी बैरेकेटिंग को हटाने को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ। गार्डों ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ जूनियर डॉक्टरों ने गार्ड के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की थी। गार्ड आकाश रिटायर फौजी बताए जा रहे हैं। junior doctors suspended
बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने तत्काल तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी थी। कमेटी का नेतृत्व डॉ. यशवंत राव को सौंपा गया है। जो पूरी रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्रशासन को जांच करने के बाद सौपेंगे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के द्वारा डॉक्टर यशवंत राव, डॉक्टर विकास कटियार, डॉक्टर अनुराग रजौरिया को जांच टीम में शामिल किया गया है। प्रथम दृष्ट्या कुल 6 जूनियर डॉक्टरों को सस्पेंड किया गया है।

