CM Yogi Adityanath News : सीएम योगी आदित्यनाथ 6 MARCH को कानपुर आएंगे। यहां वह 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में आयोजित भाजपा और आरएसएस की समन्वय बैठक में शामिल होंगे।
सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 10:55 बजे सीएसए के हेलीपैड में उतरेगा। इसके बाद CM Yogi Adityanath कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय पहुंचेंगे। यहां सीएम करीब ढाई घंटे रहेंगे, इसके बाद वापस LUCKNOW जाएंगे।
नजूल की जमीन पर कब्जे में महापौर पुत्र समेत 14 पर एसीएम कोर्ट में केस
सीएम योगी के आगमन पर अधिकारी अलर्ट
सीएम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए DM जितेंन्द्र प्रताप सिंह ने एडीएम आपूर्ति राजेश कुमार और एडीएम भू एवं अध्याप्ति संतोष कुमार राय को प्रभारी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी है।
इनके साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए ACM 2 ऋतु प्रिया, एसीएम तृतीय यादवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार सृजन कुमार, DI ओमपाल सिंह, नायब तहसीलदार रिचा सचान, सहायक खाद्य आयुक्त संजय सिंह और नायब तहसीलदार संगीता यादव को तैनात किया गया है।

