Uttar pradesh News: बलिया के बैरिया SDM आलोक प्रताप सिंह अपने ही पालतू कुत्ते के काटने से बुरी तरह घायल हो गए हैं।
दोनों हाथ जख्मी हो गए हैं। इलाज के लिए अवकाश पर जाने के लिए उन्होंने जो आवेदन लिखा है, उस पर दस्तखत की बजाय अंगूठा लगाया है।
लेखपाल आलोक दुबे को सरकारी सेवा से किया बर्खास्त
यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी जगह SDM न्यायिक (बांसडीह) संजय कुशवाहा को डीएम ने बैरिया का चार्ज दिया है।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर से अचानक निकला धुआं
होली के एक दिन पहले एसडीएम के माता-पिता भी बैरिया आये थे। SDM के अनुसार, पालतू कुत्ते ने उनके पिता पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए वह कुत्ते से उलझ गये। पिताजी तो बच गये लेकिन कुत्ते ने उनके दोनों हाथों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।
‘जिंदा हिंदू लखनऊ चलें’- लिखे पोस्टर बांटे;
पांच मार्च के छुट्टी के आवेदनमें उन्होंने लिखा है कि ‘पालतू कुत्ते ने दोनों हाथों में काट लिया है, चिकित्सकों द्वारा प्रार्थी को किसी अच्छे संस्थान एवं विशेषज्ञ चिकित्सक (सम्बन्धित) से उपचार की सलाह दी गयी है। अतः विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी को उपचार कराने के लिए छह से 13 मार्च तक का उपार्जित अवकाश देने व मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें।’ पत्र के नीचे हस्ताक्षर की जगह एसडीएम ने अंगूठा लगाया है।

वायरल पत्र पांच मार्च का बताया जा रहा है। एसडीएम आलोक कुमार ने इलाज कराने के लिए छह से 13 मार्च तक छुट्टी की मांगी थी।

