BREAKING NEWS : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ है। उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया।
हमला रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जाते वक्त फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच हुआ।
‘जिंदा हिंदू लखनऊ चलें’- लिखे पोस्टर बांटे;
प्रयागराज GRP को लिखित शिकायत में आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि ट्रेन में अज्ञात हमलावर ने रविवार सुबह 5 बजे धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश की। चेहरे और हाथ पर वार किए। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। काफी खून निकला।
उन्होंने बताया कि किसी तरह जान बचाकर उन्होंने खुद को ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया। जीआरपी को फोन कर हमले की सूचना दी। उन्होंने हमले के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य को जिम्मेदार बताया है।
नाक काटने की कोशिश की गई। चेहरे और हाथ पर धारदार हथियार से वार किए गए। खून से लथपथ आशुतोष महाराज ने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई। जीआरपी को फोन कर जानकारी दी।
खबर अपडेट की जा रही है…

