KANPUR IGRS RANK NEWS : आईजीआरएस रैंकिंग पर सुधार करते हुए दस अंकों की लंबी छलांग मारी है। जिला प्रशासन ने शिकायतों के निस्तारण और निगेटिव फीडबैक पर स्टेप टू स्टेप टाइट मॉनिटरिंग की, जिसका रिजल्ट कुछ हद तक ठीक रहा। IGRS RANK
आईजीआरएस रैंक में तिनके भर सुधार; 75 जिलों में 70वीं रैंक
75 जिलों में 87.14 प्रतिशत पाकर 60वीं रैंक और 140 में 122 अंक मिले हैं, पिछले महीने मिली 70वीं रैंक से दस अंक की उछाल है। वहीं पिछली दफा प्रदेश की तहसीलों में परचम लहराने वाली घाटमपुर तहसील (Ghatampur tehsil) की रैंकिंग काफी खराब हुई। जारी रैंक में 139 स्थान मिली, लेकिन अन्य तीन तहसीलों ने रैंक में सुधार किए हैं।
DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आईजीआरएस रैंक में कुछ सुधार जरूर आई है, अभी और बेहतर की जरूरत है। निगेटिव फीडबैक पर विभागों को लेटर लिखा जाएगा। लापरवाह अफसरों पर कार्यवाही की जाएगी।
मंडलायुक्त ने करोड़पति लेखपाल आलोक दुबे को सरकारी सेवा से किया बर्खास्त
प्रदेश की जारी IGRS रैंकिंग की लगातार गिरवाट के बाद अब जिले की रैंक में कुछ सुधार हो रहा है। पिछली दफा 70वीं रैंक के बाद अब 60वीं रैंक हासिल की है। अफसरों ने बताया कि निगेटिव फीडबैक वाले विभागों पर कार्रवाई की जा रही है। अफसरों के साथ शिकायतकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जा रहा है। रैंक में और सुधार के लिए अफसरों को लेटर लिखा गया है।
अफसरों की ढिठाई के चलते नहीं सुधर रही रैंक
कुछ ढीठ अफसरों से बिगड रहीं रैंक (KANPUR NEWS)
आईजीआरएस की रैंक को लेकर प्रशासन के आलाधिकारी संबंधित विभागों पर कडा एक्शन नहीं ले रहे जिसके चलते निगेटिव फीडबैक और ऑन टेबल ही शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा। विभागों को नोटिस तो तामिल हो रही, लेकिन कई अफसर इसका जवाब तक नहीं दे रहे। नीचे स्तर पर क्या कार्रवाई की जा रही, यह सब भी केवल खानापूर्ति है।
सीएमओ समेत 22 आलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
डीएम के स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब न देने वाले 14 विभागों को रिमाइंडर अल्टीमेटम
घाटमपुर तहसील की रैंक सौ जिले के बाहर
पिछले महीने प्रदेश की तहसीलों में शिकायतों के निस्तारण पर प्रथम स्थान रखने वाली घाटमपुर तहसील की रैंक सौ जिले के बाहर हो गई है, लेकिन जिले में वह अव्वल है। घाटमपुर 139 रैंक और 94 प्रतिशत मिले। बिल्हौर 201 रैंक और 89 प्रतिशत मिले। तहसील सदर 86 अंक पाकर 225 रैंक मिली है। नरवल 85 प्रतिशत और 236 रैंक मिली है। Ghatampur tehsil को छोड दें तो तीनों तहसीलों की रैंक में पिछले से काफी सुधार है। वहीं प्रतिशत में भी बढोत्तरी हुई है।

