Kanpur News: एलपीजी गैस की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में की। इस दौरान क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल और घरेलू एलपीजी की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई।
DM ने सभी SDM को निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति घरेलू सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया जाए तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
KANPUR IGRS RANK NEWS : आईजीआरएस रैंक में दस अंक की लंबी छलांग
बैठक में ADM (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार, DSO राकेश कुमार सिंह तथा पेट्रोलियम कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने DM को बताया कि जनपद में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सामान्य है। वर्तमान में जनपद में एलपीजी के कुल 11,44,075 सक्रिय उपभोक्ता हैं, जिनमें आईओसीएल के 7,15,814, बीपीसीएल के 2,21,252 और एचपीसीएल के 2,07,009 उपभोक्ता शामिल हैं।
लेखपाल आलोक दुबे को सरकारी सेवा से किया बर्खास्त
सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
जिलाधिकारी ने गैस कंपनियों को निर्देशित किया कि सिलेंडरों की आपूर्ति फर्स्ट इन फर्स्ट आउट के आधार पर की जाए। जिस उपभोक्ता की बुकिंग पहले हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर पहले सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं के घर पर ही की जाएगी और ओटीपी व्यवस्था अनिवार्य रहेगी। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी आने की आवश्यकता नहीं है।
DM JP Singh ने नागरिकों से अपील की कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जनपद में कुल 319 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि जनपद में लगभग 11 हजार कमर्शियल गैस कनेक्शन हैं।
अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को कमर्शियल कनेक्शन के अनुरूप सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता से की जाएगी। आपूर्ति श्रृंखला बेहतर होने पर अन्य सभी कमर्शियल कनेक्शन धारकों को भी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। DM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी स्तर पर उपभोक्ताओं को असुविधा न होने दी जाए।

