Gorakhpur News: रसोई गैस (LPG) की बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। बुधवार को दूसरे दिन भी गैस एजेंसियों के बाहर लाइनें लगी रहीं। गोरखपुर के पीपीगंज में सिलेंडर की लाइन में लगे दो युवकों में मारपीट हो गई। गोरखपुर और सिद्धार्थनगर में पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। Gorakhpur News
सिलेंडर के लिए लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
कई जगह गैस एजेंसियों पर तड़के 3 बजे से ही लोग सिलेंडर लेकर पहुंच गए। लाइन में लगकर घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। वजह- सिलेंडर कम हैं और लेने वालों की संख्या ज्यादा।
देश में पहला मामला, सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स को इच्छामृत्यु की अनुमति दी
गोरखपुर में लाइन के बीच एक युवक सिलेंडर लेकर घुसने लगा। इसका दूसरे युवक ने विरोध किया तो दोनों के बीच मारपीट हो गई। पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों ने एक-दूसरे को लात-घूंसे मारे। बाद में पुलिस दोनों को पकड़कर ले गई।
सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
सीएम योगी ने सख्त आदेश दिए हैं…
इधर, सीएम योगी ने सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों के डीएम और एसपी को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

