UTTAR PRADESH NEWS : बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के बायो गैस प्लांट में गुरुवार दोपहर मैनेजर सुधीर गुप्ता (55 साल) और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा (40 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला थाना मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी गांव का है। UTTAR PRADESH NEWS
हाईकोर्ट ने बरेली DM और SSP को 23 मार्च को किया तलब, पढ़ें मामला
गोली मारने का आरोप प्लांट के एक पूर्व कर्मचारी पर लगा है। वह पेलोडर ऑपरेटर रहा था।
बताया जा रहा है कि कर्मचारी को कंपनी से निकाल दिया गया था। इससे वह खुन्नस मान रहा था। पहले भी सुधीर और हर्षित को मारने की कोशिश की गई थी। इस मामले में मुकदमे भी चल रहे हैं।
UP IAS Officer NEWS : एक करोड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड IAS अभिषेक प्रकाश बहाल
सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा पुलिस से लंबे समय से सुरक्षा दिलाने की गुहार लगा रहे थे। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर है। प्लांट में एंट्री बैन कर दी गई है। अंदर मौजूद स्टाफ से पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके पर एसपी समेत पुलिस और प्रशासन अफसर मौके पर हैं।

