BREAKING NEWS : चंडीगढ़ (Chandigarh) में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में देर शाम करीब 5 बजे फायरिंग कर दी गई।
सूत्रों के अनुसार, सोपू (SOPU) लीडर जशनदीप सिंह पार्किंग में खड़े थे, इसी दौरान दो युवक स्कूटी पर आए, उन्होंने आते ही फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली कार में लगी। डीएसपी दलबीर ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Punjab University News
Uttar Pradesh News: अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट
देश में पहला मामला, सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स को इच्छामृत्यु की अनुमति दी
इसके बाद जशनदीप सिंह खुद को बचाने के लिए वहां से भाग गए। इस दौरान आरोपियों ने दो राउंड गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोलियों के दो खाली खोल बरामद किए।
किसी भी उम्र का बच्चा गोद लेने पर मातृत्व अवकाश
जानकारी के अनुसार, सोमवार से यूनिवर्सिटी में नाइट स्टार का आयोजन चल रहा है। जिसमें बुधवार को पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज का शो होना है। Satinder Sartaaj’s show
टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई
DSP दलबीर ने कहा कि अभी तक की जांच में सामने आए कि दो गोलियां चली हैं। सभी सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम बना दी गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि व्हाइट कलर की एक गाड़ी पर गोली लगी है, वह एक लड़की की थी, जो पार्किंग में खड़ी हुई थी। फॉरेंसिक टीम गाड़ी की जांच कर ली और जो गोली लगी है, उसके निशान की भी वीडियोग्राफी भी पूरी हो चुकी है। उसके बाद लड़की अपनी गाड़ी वहां से ले गई।

