KANPUR NEWS : सरकारी कार्यालयों के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती होगी। इस संबंध में आलाधिकारियों से लेटर मांगे गए हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री राकेश सचान (Cabinet Minister Rakesh Sachan) ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बोली।
सरकारी कार्यालयों में विशेषकर कलेक्ट्रेट में बाबुओं की संख्या स्वीकृत पद से काफी कम होने के सवाल के जवाब पर बताया गया कि इस संबंध में CM से लगातार बातचीत चल रही है, जल्द समाधान होगा। सिलेंडर की कमी और लंबी लाइनों पर मंत्री ने बताया कि पैनिक बुकिंग के चलते यह स्थिति है। सबके लिए पर्याप्त सिलेंडर है।
लापरवाह पुष्पा गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित निर्वाचन कार्यालय परिसर में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’थीम पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ करके लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया। KANPUR NEWS
बोले- कोई जानकारी नहीं
इस दौरान हुई प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवाल पर Cabinet Minister Rakesh Sachan ने जवाब दिया। ओडीओपी सब्सिडी (ODOP subsidy) में करोड़ों के घोटाले को लेकर किए गए सवाल पर मंत्री अगल-बगल झांकने लगे। बोले उनको कोई जानकारी नहीं है। तत्काल उन्होंने उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह को तलब किया। मंत्री बोले मामले की जांच कराकर पूरी स्थिति को साफ करें। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए सवाल में विवादित सवाल अवसरवादी के विकल्प में ‘पंडित’ पर बोले कि सपा के पास मुद्दों की कमी है। मामले की जांच हो रही है। गैस को लेकर मचे हाहाकार पर कैबिनेट मंत्री ने शहरवासियों से अपील की धैर्य बनाए रखे। बेवजह गैस बुक न करें। गैस की कमी नहीं है। घरेलू गैस का खूब स्टॉक है। किसी भी कीमत पर कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी।
Uttar Pradesh News: अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट
देश में पहला मामला, सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स को इच्छामृत्यु की अनुमति दी
2017 से पहले के यूपी और 2026 में बड़ा अंतर
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील ने कहा कि 2017 से पहले के यूपी और 2026 में बड़ा अंतर है। 10 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जल्द होने वाली है। 19 और 25 मार्च को विशाल लोन मेला लगाया जाएगा। जिले में अब तक 1503.89 करोड़ रुपये की लागत से 252 परियोजनाएं पूर्ण कर जनोपयोगी बनाई जा चुकी हैं।
घाटमपुर तापीय परियोजना और पनकी विस्तार जैसी ऊर्जा परियोजनाएं नई पहचान बना रही हैं, जबकि किदवई नगर–गोविंद नगर 220 केवी उपकेंद्र तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 25,335 सोलर संयंत्रों से 76 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। रिंग रोड, एसटीपी अपग्रेडेशन और चुन्नीगंज कन्वेंशन सेंटर जैसी परियोजनाएं शहर की नई पहचान बना रही हैं।
गोविंद नगर का आधुनिक पराग डेयरी प्लांट अप्रैल से शुरू होकर प्रतिदिन चार लाख लीटर दूध प्रसंस्करण करेगा। ADM सिटी डॉ. राजेश कुमार, पीडी आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
उपलब्धि बताई, लाभाथी सम्मानित ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ थीम पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सरोज कुरील एवं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके अतिरिक्त बाल विकास एवं महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं उद्यान, उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग, पीएम स्वनिधि एवं प्रधानमंत्री आवास, पीएम सूर्यघर योजना, श्रम, पर्यटन तथा ओडीओपी सहित अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी।
लाभार्थियों को सम्मानित किया
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत सुमन लता शर्मा को टूल किट प्रदान की गई, जबकि मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत कृति सिंह, प्रगति अवस्थी, हर्ष, ललित, सलमान खान, रवि सिंह, मीला कुशवाहा एवं आलोक सिंह को स्वरोजगार हेतु ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना सविता एवं बिंदु देवी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कनिष्का रावत, खुशबू सिंह, इशिका व आयुष को लैपटॉप वितरित किया गया।

