KANPUR GOOD NEWS : कानपुरवासियों को कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinders) को लेकर राहत भरी खबर है।
आपूर्ति विभाग की ओर से बीस प्रतिशत सिलेंडर सप्लाई की तैयारी की जा रही है। यह सिलेंडर आपूर्ति आवश्यक सुविधाओं के मद्देनजर दी जाएगी। इनमें उन संस्थाओं को शामिल किया गया है जहां सिलेंडर की काफी आवश्यकता हो।
सरकारी कार्यालयों के रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती : कैबिनेट मंत्री राकेश सचान
डीएसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू सिलेंडर की डिलेवरी की जा रही है। पैनिक बुकिंग की संख्या कम हुई है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर आवश्यक सुविधाओं पर लिखित डिमांड पर मुहैया करायी जाएगी। KANPUR NEWS
लापरवाह पुष्पा गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
LPG सिलेंडर की मारमारी काफी हद तक कम हो गई है। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों की संख्या भी पहले की अपेक्षा कम हो रही है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर दिए जाने की भी तैयार विभाग की ओर से की जारी है। अभी बीस प्रतिशत करीब 2500 सिलेंडर बांटे जाएंगे।
डीएसओ ने बताया कि यह सिलेंडर आवश्यक सुविधाओं के तहत वितरित होंगे। इनमें अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, कॉर्डियोलॉजी, यूनिवर्सिटी मेस, रेलवे समेत उन संस्थाओं को शामिल किया गया है जहां सिलेंडर की आवश्यकता अधिक है। संबंधित संस्थाएं आपूर्ति विभाग को डिमांड के अनुसार लेटर लिखने के बाद उन्हें Commercial LPG Cylinders मिल सकेंगी।
Uttar Pradesh News: अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट
देश में पहला मामला, सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स को इच्छामृत्यु की अनुमति दी

