Breaking News: आगरा में श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकराई। हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत हो गई।
मरने वालों में पिता, बेटा, पत्नी और बेटी शामिल हैं। जबकि चार लोग घायल हो गए। गांव वालों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ये सभी लोग नवरात्र के पहले दिन कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे थे।
इटावा निवासी एक ही परिवार के आठ लोग बुधवार को बोलेरो कार से कैला देवी के दर्शन करने के लिए राजस्थान गए थे।
वापस लौटते समय गुरुवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो कार चित्राहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पई गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
तेज धमाके की आवाज और घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीण दौड़ पड़े।पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार के शीशे तोड़कर ग्रामीणों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पर भेजा। यहां डाक्टर ने 35 वर्षीय देवेंद्र, उनकी तीन वर्षीय बेटी आराध्या, 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी, 70 वर्षीय पिता कांता प्रसाद और गाड़ी चला रहे 20 वर्षीय ऋषि को मृत घोषित कर दिया। Agra News

