UTTAR PRADESH NEWS : प्रतापगढ़ के महिला थाने में पीडीडीयू नगर (PDU Nagar) में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्र (SDM Anupam Mishra) के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह मुकदमा उनकी पत्नी और चंदौली सदर की एसडीएम दिव्या ओझा (Chandauli Sadar SDM Divya Ojh) के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ है। दिव्या के पिता ने अपनी शिकायत में दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्या कोविड के बाद आ रहा है सबसे बड़ा ‘LOCKDOWN’?
अनुपम मिश्र प्रयागराज के नैनी निवासी प्रमोद मिश्रा के बेटे हैं। उनकी शादी दिसंबर 2020 में प्रतापगढ़ के शुकुलपुर दहिलामऊ निवासी निशाकांत ओझा की बेटी दिव्या ओझा से हुई थी। शादी के समय दोनों PCS अधिकारी थे और वर्तमान में अनुपम पीडीडीयू नगर तथा दिव्या चंदौली सदर तहसील में SDM पद पर तैनात हैं।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में अफवाहों से भड़का बवाल…
Chandauli Sadar SDM Divya Ojha के पिता निशाकांत ओझा ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के लिए शुरुआत में 20 करोड़ रुपये दहेज की मांग की गई थी। बाद में यह मांग 15 करोड़ और फिर 5 करोड़ रुपये तक कम की गई। अंततः शादी एक करोड़ रुपये में तय हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से उनकी बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा है।
शिकायत के अनुसार, 7 दिसंबर 2025 की रात करीब 2 बजे दिव्या पर जानलेवा हमला किया गया। इसके अलावा, 2 दिसंबर 2025 और 6 सितंबर 2025 को भी उनके साथ मारपीट की गई। दिव्या को यह धमकी भी दी गई कि यदि उन्होंने कोई कार्रवाई की तो उनका करियर बर्बाद कर दिया जाएगा।
निशाकांत ओझा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पहले पीडीडीयू नगर के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व मंत्री भाजपा नेता शिवाकांत ओझा ने पारिवारिक मामले में बोलने से इनकार कर दिया।
इसके बाद, प्रतापगढ़ के SP से शिकायत करने पर महिला थाने में अनुपम मिश्र, उनके पिता प्रमोद मिश्र, मां शशि मिश्रा, बहन पूजा पांडेय और प्रीति पांडेय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है।
कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाकर ADM समेत 10 लोग बीमा
दोनों का नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर
दोनों एसडीएम का CUG नंबर कवरेज क्षेत्र के बाहर बता रहा है। 21 मार्च की दोपहर पीडीयू नगर के SDM अनुपम मिश्रा की मां शशि मिश्र चंदौली के अलीनगर थाने पर कई वकीलों के साथ पहुंची थी। वह अपनी बहू तथा सदर एसडीएम दिव्या ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती थीं।
प्रतापगढ़ की महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है और जल्द चार्जशीट फाइल करने का प्रयास किया जाएगा।

