UTTAR PRADESH NEWS : झांसी में दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड कर दिए गए हैं। इन सभी ने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ली और परीक्षा देने पहुंच गए। छुट्टी के बाद वापस आकर ड्यूटी जॉइन की। विभाग ने आंतरिक जांच कराई तो पोल खुल गई। Sub-Inspector Recruitment Exam
क्या कोविड के बाद आ रहा है सबसे बड़ा ‘LOCKDOWN’?
चंदौली एसडीएम के पिता ने दामाद एसडीएम पर दर्ज कराया मुकदमा
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत
SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने बिना विभागीय इजाजत लिए और झूठ बोलकर गलत तरीके से छुट्टी लेने को गंभीर अनुशासनहीनता माना। उन्होंने निलंबन की कार्रवाई के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दे दिए। इतनी बड़ी संख्या में सिपाहियों के निलंबन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। jhansi news
दरअसल, 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस में दरोगा पद की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा देने के लिए किसी सिपाही ने 2 तो किसी ने 3 या 4 दिन की छुट्टी ली। ज्यादातर सिपाहियों ने एक महीने पहले ही छुट्टी की अर्जी दे दी थी। इस दौरान होली, ईद जैसे अहम आयोजन भी पड़े। हालांकि, वजह बीमारी होने की वजह से छुटि्टयां अप्रूव हो गईं। SSP suspends

