BIG BREAKING NEWS : कच्चा तेल संकट के बीच केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों और आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर थी, जिसे अब 10 रुपए घटाकर 3 रुपए कर दिया गया है। Government reduces excise duty
वहीं, डीजल पर यह ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर थी, जिसे अब पूरी तरह खत्म यानी जीरो (zero excise duty) कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से तेल कंपनियों के मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है। petrol और diesel की कीमत पर बढ़ने से रोकने के लिए ये कदम सरकार ने उठाया है।
मध्यप्रदेश में CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 मौतें
BREAKING NEWS : डंपर से टकराकर बस में आग, 14 जिंदा जले
गैस कालाबाजारी पर अब तक 12 एफआईआर
सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस
क्या पेट्रोल और डीजल के दाम होंगे कम?
अब इस कटौती के बाद अगर तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करती हैं तो फ्यूल के दाम 10 रुपये तक कम हो सकते हैं. अभी तक सिर्फ सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी कम की गई है. पेट्रोल और डीजल में कटौती तेल कंपनियों के ऐलान के बाद होगा.
क्या होती है Excise Duty ?
यह एक तरह का इनडायरेक्ट टैक्स है जो सामान के प्रोडक्शन या मैन्युफैक्चरिंग पर लगाया जाता है। ये टैक्स केंद्र सरकार लेता है। इससे सामान का दाम बढ़ जाता है। भारत में petrol -डीजल पर केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारें VAT लगाती हैं। लेकिन अब सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी है।

