KANPUR NEWS : किदवई नगर स्थित नगरीय PHC (आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) और क्षयरोग केंद्र का औचक निरीक्षण DM जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने शनिवार को किया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। इस पर सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।KANPUR NEWS
Lockdown in India News Truth : क्या देश में लगने वाला है लॉकडाउन?
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित अनुश्रवण किया जाए और जहां भी कमी या अनियमितता मिले, उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
निरीक्षण के समय डॉक्टर विवेक सोनकर उपस्थित मिले, जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्मिता सिंह अनुपस्थित पाई गईं। उपस्थिति पंजिका के परीक्षण में विकास, विकास यादव, अमित कुमार, डॉ. श्रेया सचान और अमन शुक्ला भी अनुपस्थित मिले। DM ने CMO को निर्देश दिया कि सभी अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर की भी जांच की गई। 27 मार्च की प्रविष्टियों में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्मिता सिंह के हस्ताक्षर दर्ज मिले, जबकि जानकारी दी गई कि वह उस दिन प्रशिक्षण में थीं। इस संबंध में जानकारी लेने पर यह तथ्य सामने आया कि मरीजों का विवरण डॉ. विवेक सोनकर द्वारा अंकित किया गया था। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई
गंभीर नाराजगी जताई
इसके बाद जिलाधिकारी ने परिसर में संचालित क्षयरोग केंद्र का निरीक्षण किया। यहां कुल 11 कर्मचारियों में से पांच के अन्यत्र संबद्ध होने की जानकारी पर उन्होंने गंभीर नाराजगी जताई और CMO से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही निर्देश दिया कि संबंधित स्टाफ को मूल तैनाती स्थल पर वापस लाया जाए, जिससे मरीजों को समुचित उपचार मिल सके।
निरीक्षण के दौरान DM को बताया गया कि कोविड काल से पहले टीबी मरीजों को केंद्र में भर्ती कर उपचार दिया जाता था, जो वर्तमान में बंद है। इस पर उन्होंने भर्ती वार्ड व्यवस्था दोबारा शुरू करने और आवश्यक सुविधाएं बहाल करने के निर्देश दिए।
मध्यप्रदेश में CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 मौतें
BREAKING NEWS : डंपर से टकराकर बस में आग, 14 जिंदा जले

