BIG BREAKING NEWS : अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिन से जारी जंग के बाद आखिरकार 2 हफ्ते के ceasefire पर सहमति बन गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) ने कहा कि यह फैसला PAKISTAN के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया। iran war update
Trump ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ““मैं दो हफ्तों के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं,” और इसे व्यापक युद्धविराम की दिशा में एक कदम बताया है. ट्रंप ने यह भी साफ किया कि यह रोक सशर्त है, ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuzus) को फिर से खोलना होगा, जिसे उन्होंने तनाव कम करने के लिए जरूरी कदम बताया.
‘आज रात एक सभ्यता खत्म हो जाएगी…’,
उन्होंने लिखा, “यह एक दोतरफा युद्धविराम होगा,” यानी इन दो हफ्तों की अवधि में दोनों पक्षों से पीछे हटने की उम्मीद की जा रही है.
सीजफायर से पहले ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित रास्ता नहीं मिला तो वह उसकी पूरी सभ्यता खत्म कर देंगे। उन्होंने अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की भी धमकी दी थी।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह डील पाकिस्तान की मध्यस्थता और आखिरी समय में चीन के दखल के बाद संभव हो पाई। पाकिस्तान ने 2 हफ्ते के सीजफायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने स्वीकार कर लिया।
समझौते के तहत AMERICA और इजराइल अपने हमले रोकेंगे। ईरान भी हमले बंद करेगा। इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल, गैस और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की मदद से सुनिश्चित की जाएगी।

